पति की मौत के बाद घर वालों ने भगाया: ससुराल वाले लेते हैं झोपड़ी का किराया

शिवपुरी में एक महिला ने जनसुनवाई में कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद उसके ससुराल और मायके वाले उसे अपने साथ रखने को तैयार हैं। ऐसे में दो बच्चों को एक साथ रखने से उसकी पढ़ाई लिखाई और पालन-पोषण में दिक्कत आ रही है। कलेक्टर से बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था, आवास और आर्थिक मदद की गुहार लगाई।

सिरसौद थाना क्षेत्र की करमाजकला गांव की रहने वाली सीमा जाटव ने बताया कि 23 जून को उसके पति विक्रम जाटव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। उनके पास जमीन भी नहीं हैं। पति मजदूरी कर जैसे-तैसे परिवार पाल रहा था, लेकिन उसकी मौत के बाद से उसे और बच्चों को परेशान होना पड़ रहा था। वह अपने मायके भी गई थी, लेकिन ढाई महीने बाद मायके वालों ने उसे ससुराल जाकर रहने के लिए कह दिया।

ससुराली को दे रही झोपड़ी का किराया

सीमा जाटव ने बताया कि पति की मौत के बाद ढाई महीने मायके रहकर वह वापस ससुराल लौटी थी, लेकिन ससुरालियों ने भी घर में जगह नहीं दी। उन्होंने रहने के लिए बाड़े में एक झोपड़ी दी है। उसके बदले में भी 500 रूपए प्रतिमाह किराया देना पड़ता है। ऐसे में मजदूरी से दो बच्चों की पढ़ाई और खाने की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही हैं।
Previous Post Next Post